भगवती दुर्गा को जगत माता कहकर पुकारा जाता है, फिर उन्ही जगत माता को कुकर्मिजन जगत के जीवों की बलि चढ़ा देते हैं, फिर वे जगत माता कैसे सिद्ध हुयी. स्पष्ट है असुर स्वाभाव के मनुष्यों ने अपने जीभ के स्वाद के लिए हर उपासना पद्दत्ति में बलि परम्परा को परमेश्वर के नाम पर प्रविष्ट कर दिया. और ईश्वर का नाम ले लेकर अपने पेट को बूचड़-खाना बना डाला.
मेरा विरोध हर उस कृत्य के प्रति है जो कहीं भी मात्र अपने जीभ के स्वाद और उपासना के नाम पर हिंसा करता है, फिर वोह चाहे अल्लाह की राह में कुर्बानी का ढोंग हो या देवी-देवताओं के निमित्त बलि का पाखण्ड.
***********************************************************************************************
रहम करो परवरदिगार
मुझे बचाओ ..... मुझे बचाओ
............ चीखें आती कानों में
लेकिन उन चीखों की .. ऊँची
........... कीमत है दुकानों में.
अल्लाह किस पर मेहरबान है
........ समझ नहीं है खानों में.
ईद मुबारक ..... ईद मुबारक
.......... बेजुबान की जानों में.
रहम करो ...... परवरदिगार
पशु कत्लगाह - ठिकानों में.
************************************************************************************
खानों — खान का बहुवचन ............ चीखें आती कानों में
लेकिन उन चीखों की .. ऊँची
........... कीमत है दुकानों में.
अल्लाह किस पर मेहरबान है
........ समझ नहीं है खानों में.
ईद मुबारक ..... ईद मुबारक
.......... बेजुबान की जानों में.
रहम करो ...... परवरदिगार
पशु कत्लगाह - ठिकानों में.
************************************************************************************
दूसरा अर्थ — भक्ष्य-अभक्ष्य में हमें अपने भोजन की ही समझ नहीं रही.
अल्लाह किस पर मेहरबान है हम पर या बेजुबान जानवरों पर?