आज सतीश सक्सेनाजी का जन्म दिवस है. ईश्वर मानवीय संवेदनाओं से लबालब इन उर्जावान युवा बुजुर्ग की उर्जा को अनंत तक बनाये रखे. ब्लॉग जगत में ऐसा कौन होगा जो उनकी आत्मीयता का रस अपने अन्दर महसूस ना कर चुका होगा.
ब्लॉग-परिवार के सदस्यों के आपसी सद्भाव को बनाए रखने और आपसी संवाद की गर्मी को अपने मीठे गीत गुनगुनाकर शांत कर देने की कूवत जैसी उनमें है, वैसी प्रतिभा कम ही देखने को मिलती है.
जैसा की Poorviya Ji ने एक जगह लिखा है >
"सतीश जी, आप वो है जो दिल को दिलों से बांधते हैं. इस (आभासी) जगत का आप पर स्नेह का यही कारण है."ईश्वर से प्रार्थना है कि हरदिल अजीज हमारे इस स्नेहिल पुंज को हमेशा अपनी दिव्यता से आलोकित रखे, जिसके प्रकाश में हम जैसे बालकों को भी मार्गदर्शन मिलता रहे .
पश्येम शरदः शतं जीवेम शरदः शतं श्रुणुयाम शरदः शतं प्रब्रवाम शरदः शतमदीनाः स्याम शरदः शतं भूयश्च शरदः शतात्।।
